कसूम्बी में जल जीवन मिशन में हर घर पानी कनेक्शन योजना पर अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से पानी फिरा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने की जांच की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी में जल जीवन मिशन में हर घर पानी कनेक्शन योजना पर अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से पानी फिरा,

पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने की जांच की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच कसूम्बी ओमप्रकाश बागड़ा ने जल जीवन मिशन योजना के एडिशनल चीफ इंजीनियर अजमेर देवराज सोलंकी को पत्र लिखकर लाडनूं तहसील की ग्राम पंचायत कसूम्बी अलीपुर में ठेकेदार व अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर जलजीवन मिशन योजना में भारी धांधली कर नियमों को ताक में रख कर अपने कार्य के प्रति लापरवाही करने का आरोप लगाया है। बागड़ा ने लिखा है कि ग्राम पंचायत कसेम्बी के अंतर्गत तीन राजस्व ग्राम कसूम्बी अलीपुर, कसूम्बी जाखला एवं कसूम्बी उपादड़ा आते हैं। इन तीनों राजस्व ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन व नए कनेक्शन का कार्य होना था, लेकिन लगभग 2 वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से अभी तक मात्र कुछ जगह जहां-तहां करके पाइप लाइन डाली गई है, जो इतने बड़े गांव में नाकाफी है। इस योजना के तहत कसूम्बी अलीपुर व कसुम्बी जाखला में जो लाइन डाली गई है, वो भी नियमानुसार नही डाली गई है। ठेकेदार द्वारा गांव में पाइप लाइन डाली जाने के लिए सभी जगहों पर बनी हुई सीसी ब्लॉक सड़कों को तोड़ कर छोड़ दिया है और सड़क रिपेयरिंग के नाम पर मात्र लीपापोती की गई है। अब भी सड़कों पर जगह-जगह गड्डे बने हुए हैं, जिससे आमजन का आवागमन बाधित हो रहा है। बागड़ा ने अब तक किए गए कार्य को डीपीआर के अनुरूप नहीं होना बताते हुए लिखा है कि कसूम्बी उपादड़ा में अभी तक पूरा कार्य अधूरा पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर जल योजना के इस अभियान को इस ठेकेदार ने मजाक बना कर रख दिया है। इस बारे में सम्बंधित अधिकारियों एक्सईएन, एईएन व ठेकेदार को जन प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार मौखिक एवं लिखित में अवगत करवाया जाने के बावजूद इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। बागड़ा ने मांग की है कि इस ठेकेदार के पास कार्य करने के लिए उचित संसाधन नहीं है। इस ठेकेदार द्वारा जो थोड़े बहुत कार्य किए गए हैं, उनकी जांच करवाई जाए और डाली गई पाइप लाइनों की गहराई और पाइप की क्वालिटी (गुणवत्ता) की उचित जांच करवाई जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now