साध्वीश्री शीलवती के 33वें व साध्वीश्री पूनम प्रभा के 7वें वर्षीतप की अनुमोदना का कार्यक्रम आयोजित, अन्य वर्षीतप करने वाली महिलाओं का किया गया अभिनंदन, अनुमोदना में मंगल गीतो का संगान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साध्वीश्री शीलवती के 33वें व साध्वीश्री पूनम प्रभा के 7वें वर्षीतप की अनुमोदना का कार्यक्रम आयोजित,

अन्य वर्षीतप करने वाली महिलाओं का किया गया अभिनंदन, अनुमोदना में मंगल गीतो का संगान

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ धर्मसंघ के पहली पट्टी स्थित मूल ठिकाने सेवा मंदिर में साध्वीश्री शीलवती के 33 वें वर्षीतप एवं साध्वीश्री पूनम प्रभा के सातवें वर्षीतप की अनुमोदना में धार्मिक गीतिकाओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हाकम साध्वी श्री कीर्ति लता ने कहा कि भगवान ऋषभ का मंगल आशीष पाकर देव, गुरु और धर्म को दिल में बसा कर तपस्वी वर्षीतप का पावन तप करते हैं। तपस्या करने वाले साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविकाएं सभी जिन शासन के उजियारे होते हैं। उनके निरन्तर तप मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए उन्होंने मंगल कामना की और कहा कि यह बहुत पावन अवसर है कि आचार्य श्री महाश्रमण की अनुशासना में वर्षीतप के पारने का भव्य नजारा 20 अप्रेल को सुधर्मा सभा में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में साध्वी वृंद ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी कल्पना श्री ने स्वरचित गीत से मंगल भावना की।

लाडनूं में इन सबका भी चल रहा है वर्षीतप, किया अभिनंदन

लाडनूं में अमराव देवी बोरड़़, कमला देवी सुराणा, सुशीला देवी दूगड़, सुमन देवी खटेड़, कुसुम देवी नाहटा, दीपा देवी बैंगाणी, सुशीला देवी कठौतिया, गुलाब देवी, शायर देवी बैगवानी, भंवरी देवी बैगवानी आदि बहुत सी बहनों का भी वर्षीतप चल रहा है। कार्यक्रम में सभी तपस्विनी बहनों की अनुमोदना में महिला मंडल की बहनों ने तप-गीत गाए। महिला मंडल की अध्यक्ष आरती कठोतिया ने कहा कि जब कर्मों का क्षय होता है, तभी तपस्या होती हैं। जो साध्वी वृंद व बहनें वर्षीतप कर रही हैं। सभी के प्रति बहुत-बहुत मंगल कामना व अनुमोदना। इस अवसर पर परामर्शक पुष्पा बैद, उपाध्यक्ष शोभा दूगड़, मंत्री लीना दूगड़, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, उपमंत्री सुनीता बैद, उपमंत्री व पार्षद रेणु कोचर, प्रचार-प्रचार मंत्री सुमन नाहटा, संगठन मंत्री मीनू बोथरा आदि सभी ने तपस्विनी बहनों का साहित्य प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति की मंत्री राज कोचर, कनक बैद, मंजू बैद व अखिल भारतीय महिला मंडल से रंजू देवी खटेड़ (लाडनूं) आदि बहनें अनुमोदना कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now