आपसी हिसाब-किताब को लेकर घर आकर अने लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपसी हिसाब-किताब को लेकर घर आकर अने लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। हिसाब-किताब को लेकर परस्पर हुए विवाद में एक व्यक्ति के घर और घर के सामने झगड़ा व मारपीट की और महिलाओं तक की पिटाई और शर्मनाक हरकतें की और जाते हुए जान से मार डालने की धमकी देने के एक मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
इस मामले में बताया गया है कि रफीक (37) पुत्र दीन मोहम्मद तेली निवासी स्टेडियम के पास लाडनूं के साथ काम करने वाले फरहान से उसका कोई हिसाब बाकी चलने के कारण वह उसके घर आया। जब रफीक ने उससे कहा कि उसने सामान गुम कर दिया, इस कारण हिसाब बराबर हो गया। इतनी बात पर उसके परिवार वाले सोयल व इरफान और आठ-दस व्यक्ति आ गए और उसके साथ मारपीट की। जाते वक्त उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हें जान से मारे बगैर नहीं छोडेंगे। उन लोगों ने घर में औरतों के साथ भी मारपीट की और उनके साथ शर्मनाक हरकत की। बाद में उन्होंने बताया कि यह लड़ाई, झगडा व मारपीट घर के सामने गली में हुई थी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट को धारा 323, 341/34 आईपीसी के तहत दर्ज की है और मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र गिला के सुपुर्द की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now