नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनिवाल ने भाजपा की ज्योति मिर्धा को 42 हजार 225 मतों से हराया, लाडनूं, नावां व परबतसर ने ज्योति का साथ निभाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनिवाल ने भाजपा की ज्योति मिर्धा को 42 हजार 225 मतों से हराया,

लाडनूं, नावां व परबतसर ने ज्योति का साथ निभाया

नागौर (जगदीश यायावर, पत्रकार)। लोकसभा सीट नागौर को आरएलपी हथियाने में सफल रही है और यहां से कांग्रेस गठबंधन के हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की ज्योति मिर्धा को परास्त किया है। बेनिवाल 42225 मतों के अंतर से विजयी रहे। बेनिवाल को कुल 5 लाख 96 हजार 955 मत मिले, जबकि ज्योति मिर्धा को 5 लाख 54 हजार 730 मतों पर ही संतोष करना पड़ा है‌। नागौर से तीसरे नम्बर पर रहे अभिनव समाज पार्टी के डा. अशोक चौधरी को 26 हजार 294 मत मिले और बहुजन समाज पार्टी के डा. गजेन्द्र सिंह राठौड़ को 24 हजार 8 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 9 उम्मीदवार थे। नोटा पर 8 हजार 771 मत गिरे।

नावां, परबतसर व लाडनूं में भाजपा आगे रही

नागौर में हुई इस मतगणना में लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं के लिए अलग-अलग काउंटिंग हुई। इन सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में से नावां, परबतसर और लाडनूं में भाजपा की ज्योति मिर्धा आगे रही है, लेकिन अन्य पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वह पिछड़ गई। नावां में ज्योति मिर्धा को 84 हजार 979 मत मिले, जबकि हनुमान बेनिवाल को मात्र 62 हजार 354 मत हासिल हुए। परबतसर में ज्योति मिर्धा को 67 हजार 384 मत और हनुमान बेनिवाल को 66 हजार 711 मत मिले। लाडनूं में ज्योति मिर्धा को 63 हजार 351 मत और हनुमान बेनिवाल को 60 हजार 118 मत प्राप्त हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now