सांड ने पहुंचाई वृद्ध को गंभीर चोट, कई घंटों बाद भी नहीं टूटी बेहोशी , आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में गहरा रोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांड ने पहुंचाई वृद्ध को गंभीर चोट, कई घंटों बाद भी नहीं टूटी बेहोशी

आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में गहरा रोष

लाडनूं। शहर में लगातार आवारा सांड एवं सुअरों के कारण लोग परेशान हैं। यहां बुधवार को दूसरी पट्टी में एक बुजुर्ग धनराज सिंघी को सांड ने उठाकर पटका और उसके अंडकोषों पर गहरी चोट पहुंचाई। इस हादसे के बाद उसे तत्काल बेहोशी की अवस्था में यहां अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे यहां से उच्च चिकित्सार्थ रैफर कर दिया गया। सुजानगढ के चिकित्सालय में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। इसी तरह इन सांड गौवंश की चपेट में आकर अब तक काफी वृद्ध एवं महिलाएं घायल हो चुके हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका इस सबको अनदेखा कर रही है। समाजसेवी राजेन्द्र चोटिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर आवारा पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलवाने की मांग की है। चोटिया ने लिखा है कि शहर भर में आवारा सांड व सुअरों का आतंक फैला हुआ है। शहर भर में हर गली-चौराहे पर सांड और सुअर घूमते दिखाई देते हैं और रोज-रोज हादसे होते रहते हैं। इस संबंध में नगर पालिका को व प्रशासन को बार-बार अवगत कराया जा चुका, लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चोटिया ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश देकर जनता को राहत पहुंचाई जाने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now