लाडनूं में शनि जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली, हवन, पूजन, आरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शनि जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली, हवन, पूजन, आरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया

लाडनूं (अनूप तिवाड़ी, पत्रकार)। शनि जयंती के अवसर पर यहां दूसरी पट्टी स्थित इच्छापूर्ण शनिदेव मंदिर में अनेक विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत गुरुवार को सुबह शनि महाराज का हवन आयोजित किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में भगवान शनिदेव की विभिन्न झांकियो सहित अन्य कई आकर्षक झांकियां शामिल की गई। शोभायात्रा में सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर मंगल-गीत गाते हुए शामिल होकर भव्य धार्मिक वातावरण का निर्माण किया‌। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। दूसरी पट्टी शनिदेव मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा पहली पट्टी, कालीजी का चौक, शिव मंदिर, स्टेशन रोड होते हुए वापस शनिदेव मंदिर पहुंची। शनि मंदिर के पुजारी बजरंग लाल भार्गव ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में दिनभर अनेक धार्मिक किए गए। इन कार्यक्रमों में लाडनूं शहर सहित  ग्रामीण क्षेत्रों सें भी श्रद्धालुजनों ने हिस्सा लिया और शनि भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now