काली जी का चौक में आंक-दड़ा की खाईवाली करते तेली रोड का जुआरी पकड़ा गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

काली जी का चौक में आंक-दड़ा की खाईवाली करते तेली रोड का जुआरी पकड़ा गया

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां काली जी का चौक से पुलिस ने पर्ची पर आंक-दड़ा लिख कर लोगों को जुआ खिलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक अंक लिखी पर्ची, पेन व जुआ राशि 210 रुपए नगद बरामद किए। आरोपी मो. अफरोज (32) पुत्र मोहम्मद रफीक तेली निवासी गली नं. 11 तेली रोड लाडनूं के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुलजिम मो. अफरोज ने मौके पर अपना जामिन शमसुल हक पुत्र फिरोज तेली निवासी पोस्ट आफिस के पीछे लाडनूं को पेश किया। मुलजिम को जमानत व मुचलके पर रिहा किया गया। मुलजिम 10 जून को सुबह 8.15 बजे लाडनूं के कालीजी चौक की मुख्य सड़क पर खड़े होकर पर्ची पर अंक लिखते-लिखवाते नजर आया। पुलिस पार्टी को देख कर वह भागने लगा, जिसे पीछा करके पकड़ा गया। इस पुलिस टीम में एचसी गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कमलंकेश कुमार व सुरेन्द्रसिंह शामिल थे। मामले की तफतीश कांस्टेबल रोशनलाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now