पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक,
जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद
लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा के दायित्ववान पदाधिकारियों का लाडनूं प्रवास कार्यक्रम 12 अक्टूबर सोमवार को रहेगा। इनमें भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता माहेश्वरी, जिला चुनाव प्रभारी लादूलाल तेली, जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी का प्रवास कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी करणीसिंह सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी, चुनाव प्रबंधन समिति, कोर कमेटी सदस्य एवं आवेदक उपस्थित रहेंगे। लाडनूं के करणी निवास में आयोजित होने वाली इस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर आवेदकों सहित सभी वांछित लोगों से चर्चा की जाएगी। इन पदाधिकारियों का प्रवास पंचायत समिति लाडनूं के अलावा डीडवाना एवं मौलासर में भी रहेगा। लाडनूं के लिए समन्वयक प्रवीण पुरोहित भी इसमें शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम में सभी समन्वयक, मंडल अध्यक्ष के संबंधित क्षेत्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति आवेदकों से बैठक के उपरांत जिला चुनाव प्रभारी व जिलाध्यक्ष व्यक्तिगत चर्चा भी होगी। जिला कार्यालय मंत्री नरसी मेघवाल ने इसकी सूचना जारी करते हुए संबंधित क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों एवं आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
लाडनूं के करणी निवास में रहेगी बैठक
लाडनूं विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह ने भी सभी लोगों से आग्रह करते हुए बताया है कि पंचायत समिति लाड़नूं क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डों में चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले भाजपा उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ 12 अक्टूबर, सोमवार को प्रात: 9 बजे, करणी निवास लाडनूं पर भाजपा संगठन के जिला संगठन प्रभारी, जिला चुनाव प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधायक प्रत्याशी, समन्वयक व चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन होने वाली मीटिंग में विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

