अपने ननिहाल आई नाबालिग लड़की घर से गायब हुई, भगा कर ले जाने का संदेह, पुलिस तफ्तीश जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपने ननिहाल आई नाबालिग लड़की घर से गायब हुई, भगा कर ले जाने का संदेह, पुलिस तफ्तीश जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम धुड़ीला की एक ढाणी से एक नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई। तलाश के बावजूद नहीं मिलने पर उसकी रिपोर्ट यहां पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट में एक युवक पर अपहरण का संदेह भी जताया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लड़की व उसके अपहरणकर्ता दोनों की तलाश कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार जोबनेर की रहने वाली एक महिला अपने पीहर धुड़ीला की एक ढाणी आई हुई थी। वह एक महीने पहले वह यहां अपनी दो पुत्रियों के साथ आई थी। गत 11 जून को शाम को करीब 9 व 9.30 बजे उसकी साढे सोलह साल की छोटी बेटी पीहर के घर में दिखाई नहीं दी। तब उसकी खूब तलाशी ली गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा‌। गायब हुई लड़की के पास अपनी माता का मोबाइल फोन भी था। रिपोर्ट में शक जताया गया है कि एक युवक रोहित जाट, जो ससुराल के पास 6 किमी पर रहने वाला है, वह उसकी लडकी को भगा कर ले गया है। रिपोर्ट में उनकी तलाश की जाने की मांग की गई है। पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश खुद थानाधिकारी महीराम विश्नोई सीआई कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now