दो बंदूकों और चार मैटर साईकिलों सहित दो जने गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो बंदूकों और चार मैटर साईकिलों सहित दो जने गिरफ्तार

खुनखुना (kalamkala.in)। पुलिस थाना खुनखुना द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों रामदेवाराम व किशनाराम बनबागरिया को बिंचावा सरहद से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से दो अवैध टोपीदार बन्दूकें जब्त की गई है और साथ ही चार मोटरसाईकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया है। 30 जून को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार बनबागरियों के डेरों को चैक करने व अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही के दौरान खुनखुना थानाधिकारी देवीलाल व एचसी सुरजमल दो टीमों में इन डेरों को चैक करते समय तेजा सागर नाडी सरहद बिंचावा के ताल में बने अलग-अलग डेरों पर एक-एक व्यक्ति टोपीदार एकनाली बंदूक लिए खड़े मिले, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर दोनो पुलिस टीमों द्वारा दोनों व्यक्तियों को घेरा देकर रोककर उन दोनों के कब्जे से अवैध टोपीदार एकनाली बन्दूकें बरामद कर मुलजिम रामदेवाराम बनबागरिया व किशनाराम बनबागरिया को गिरफतार किया। मौके से चार मोटरसाईकिलों को भी जब्त किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now