लाडनूं – विवेकानंद मॉडल स्कूल में प्रवेश 12 जुलाई तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं – विवेकानंद मॉडल स्कूल में प्रवेश 12 जुलाई तक

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आदेशानुसार स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल लाडनूं में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने इसकी जानकारी देकर बताया कि 5 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक कोई भी अभिभावक अपने बच्चों का मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भर कर पेश कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दिनांक 15 जुलाई को आवेदकों की सूची का निर्धारण कर निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन होने पर दिनांक 16 जुलाई को लॉटरी निकाली जावेगी। लॉटरी में चयनित आवेदकों से दिनांक 19 जुलाई को प्रवेश फार्म भरवायें जायेंगे। प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को कक्षा 1 से 5 का शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 में प्रवेश के समय छात्र की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 7 वर्ष से कम होनी चाहिए। उक्त आयु की गणना 31 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जायेगी। कक्षा 1 से 5 तक प्रति कक्षा 40 विद्यार्थियों के प्रवेश अधिकतम सीमा निर्धारित है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now