लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत रविवार को जिले के अलग-अलग थानों के बदमाशों की धरपकड़ की गई है। जिले में 181 पुलिस अधिकारियों की 40 टीमों ने कार्रवाई करते हुए अनेक मामलों में वांछित 19 बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं टॉप-10 में चिह्नित 4 बदमाश, 7 स्थाई वारंटी व शांतिभंग के अंतर्गत 34 आरोपी भी दबोचे गए।

लाडनूं के वांछित तीन मुलजिम जेल भेजे

लाडनूं थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटी बदमाशों को पकड़कर जेल भिजवाया गया है। अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे राजेश कुमार मिश्रा पुत्र धीरेंद्र मिश्रा निवासी राजकीय चिकित्सालय के पीछे लाडनूं ,भरत पुत्र सूर्यप्रकाश निवासी नयाबास सुजानगढ़ एवं वांछित नवरतनमल पुत्र इन्द्रचन्द ओसवाल निवासी सागर रोड़ सुजानगढ़ सहित तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, उन्हें गिरफ्तार कर मकराना पेश किया गया, जहां से उन्हें डीडवाना जेल दाखिल करवाया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now