लाडनूं में रेल्वे फाटक के सामने बन रहे स्पीड ब्रेकर को लेकर लोगों का विरोध जारी, रेल्वे अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण, ब्रेकर का लेवल नीचा रखे जाने पर सहमति बनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रेल्वे फाटक के सामने बन रहे स्पीड ब्रेकर को लेकर लोगों का विरोध जारी,

रेल्वे अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण, ब्रेकर का लेवल नीचा रखे जाने पर सहमति बनी

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। यहां नगर पालिका के स्टेडियम के पास रेल्वे क्रासिंग फाटक के सामने नियमों से परे हटकर स्पीड ब्रेकर बनवाकर आवागमन अवरुद्ध करने के मामले में रविवार दूसरे दिन भी स्थानीय वार्डवासियों ने विरोध जताया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर रेल्वे कंस्ट्रक्शन अधिकारी सतीश चौधरी के निर्देश पर रवि कुमार ने मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनको स्पीड ब्रेकर बनने के बाद यहां आवागमन में होने वाली दुविधाओं के बारे में उन्हें बताया व ब्रेकर को नियमानुसार एवं डाऊन लेवल में बनवाने की मांग की। पार्षद मोहम्मद नदीम ने बताया कि यहां फाटक के सामने स्पीड ब्रेकर पहले से बना हुआ है। फिर भी, रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी अपनी मनमर्जी से नियम विपरीत बनाने में जुटे हुए हैं। इससे यहां रेलवे फाटक पार जो बिल्डिंग मैटेरियल वाले गोदाम बने हुए हैं, उनसे दिनभर निर्माण सामग्री पट्टियां, ईंटें भरकर लेकर निकलने वाली छकड़ी गाड़ी वाले मजदूरों को फाटक क्रॉस कर दूसरी साईड जाने में भारी दिक्कत पैदा होगी। इसके आलावा लाडनूं से जसवन्तगढ़ की ओर जाने वाले सवारी टेम्पो व लोडिंग टेम्पो को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर पार्षद मोहम्मद नदीम, अब्दुल हमीद, मोहम्मद युसूफ, फिरोज छिम्पा, श्रवण नागपुरिया, सेठी आदि ने विरोध जताया। इस बारे में रेल्वे कंस्ट्रक्शन अधिकारी सतीश चौधरी ने बताया कि स्टेडियम के पास एकत्रित बारिश के पानी को रेल्वे पटरियों पर आने से रोकने के लिए ब्रेकर बनवा रहे है आमजन का आवागमन प्रभावित नहीं हो, इसलिये ब्रेकर का लेवल डाऊन किया जायेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now