भाजपा में कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर रखी जाती है, उनका पूरा उपयोग होता है- मुख्यमंत्री भजनलाल, लाडनूं में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति में अनेक राजनीतिक प्रस्ताव पारित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा में कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर रखी जाती है, उनका पूरा उपयोग होता है- मुख्यमंत्री भजनलाल,

लाडनूं में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति में अनेक राजनीतिक प्रस्ताव पारित

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नागौर देहात जिला की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हर कार्यकर्ता पर पैनी निगाह रखती है और हर कार्यकर्ता को उसकी क्षमताओं के अनुसार कार्यभार भी बेहिचक दिया जाता है। कार्यकर्ता होने के कारण ही मेरा नाम मुख्यमंत्री तक आ गया। वे अपने एक दिवसीय लाडनूं प्रवास के दौरान कार्यसमिति की बैठक में भाग ले रहे थे। कार्यसमिति की बैठक जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के महाश्रमण ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्ण जवाबदेह है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य के बजट में ज़िले के लिए दिए गए कामों की भी चर्चा की। और बजट के प्रावधानों को विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत भेंट की और उनसे क्षेत्र की समस्याओं और पार्टी की स्थिति की जानकारी ली।

अनेक नेताओं ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

बैठक को मुख्यमंत्री भजनलाल के अलावा केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यमंत्री मंजु बाघमार व विजयसिंह चौधरी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, जिला प्रभारी अशोक सैनी, मकराना की प्रधान सुमिता भींचर, पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, करणी सिंह लाडनूं आदि अनेक प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी संबोधित किया‌। इन नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए गए। प्रारम्भ में ज़िलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़ींट ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष व भाजपा के जिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

ये सब रहे उपस्थित 

बैठक में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, पचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, जिला प्रवक्ता नाथूराम कालेरा, राजेश भोजक, मुरलीधर सोनी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, पवन टाक डीडवाना, ओमप्रकाश मोदी, राजेन्द्र पटवारी, जगदीश प्रसाद पारीक, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, अनिल पिलानिया, गोविंद सिंह कसूम्बी, ईश्वर मेघवाल, पार्षद गिरधारी इनाणिया, लोकेंद्र सिंह नरुका, सरपंच गणेश चबराल, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रेणु कोचर, मनोहर सिंह सांवराद, सुरेश खींची आदि उपस्थित रहे। 

लोकतंत्र सेनानियों ने किया स्वागत

 

बैठक में लाडनूं के लोकतंत्र सेनानी प्रकाश चन्द वर्मा, सवाई सिंह चौहान, स्व. चन्द्र सिंह परिहार के पुत्र हनुमंत सिंह परिहार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान एवं पेंशन शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार जताया और साफा पहनाकर व शोल ओढ़ाकर उनका स्गवागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय लाडनूं में-  * प्रो. दामोदर शास्त्री व प्रो. रेखा तिवाड़ी को ‘जीवन गौरव सम्मान’ से नवाजा * डा. लिपि जैन व डा. प्रगति भटनागर को ‘बेस्ट फैकल्टी अवार्ड’ * श्रेष्ठ कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को किया राज्यपाल ने पुरस्कृत

मानवीय मूल्यों व नैतिक विकास व बौद्धिक क्षमता के लिए समर्पित जैविभा विश्वविद्यालय है आधुनिक गुरुकुल- राज्यपाल बागडे, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

मंगलपुरा ग्राम पंचायत हुई नगर पालिका लाडनूं सीमा क्षेत्र में शामिल, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब मंगलपुरा, मालासी, खिन्दास, नाटास, गोरेड़ी, चक गोरेड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र हुआ नगर पालिका के अधीन

नेम प्रकाशन के मायड़भाषा पुरस्कार 2025 की घोषणा- राजस्थानी भाषा के 30 साहित्यकार होंगे सम्मानित, ‘माणक’ पत्रिका के सम्पादक पदम मेहता को मिलेगा 1 लाख का सर्वोच्च साहित्य सम्मान, रामस्वरूप किसान को शिखर सम्मान, 28 कलमकारों में लाडनूं के गोकुलदान खिड़िया भी होंगे सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements