हर गली के निवासी चोरों से सतर्कता बरतें, प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, समाज के चुनाव 28 अगस्त को तय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर गली के निवासी चोरों से सतर्कता बरतें,

प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, समाज के चुनाव 28 अगस्त को तय

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रजापति समाज की एक आवश्यक बैठक यहां प्रजापति भवन में रखी गई। बैठक में शहर में चोरियों की आशंकाओं के चलते रात के समय नागरिक-गश्त लगाए जाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सबको हिदायत दी गई कि सब अपनी-अपनी गली में सतर्क रहें और आने वाली संभावित चोरों की समस्याओं से सामना करने के लिए तैयार रहें।

प्रजापति समाज के चुनाव की तिथि 28 अगस्त को तय

प्रजापति समाज की इस बैठक में उपस्थित बंधुओं ने इसके अलावा प्रजापति समाज के आम चुनाव करवाने पर विचार किया और चुनाव की तिथि 28 अगस्त 2024 तय करते हुए चुनाव सम्पन्न करवाने का निश्चय किया। बैठक में समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल, मंत्री बीरबल एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं आम समाज के व्यक्ति नरपत ढूंढाड़ा, राजकुमार नागपुरिया, लालचंद नागपुरिया, भंवर लाल नागपुरिया, बाबूलाल गेधर, हनुमान गैधर, गोपी ढूंढाड़ा, सुमित घोडेला, कमल घोडेला, नवीन घोड़ेला, कैलाश घोडेला, सुखराम नागपुरिया, नवीन नागपुरिया, जसकरण नागपुरिया, टीकम चंद घोडेला आदि मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में, ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश, बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

शहर चुनें

Follow Us Now