लाडनूं बस स्टेंड पर पानी-पतासे वाले के ठेले पर भिड़े दो युवक, लाठी-डंडे चले, दोनों घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बस स्टेंड पर पानी-पतासे वाले के ठेले पर भिड़े दो युवक, लाठी-डंडे चले, दोनों घायल हुए

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां बस स्टैंड पर दो युवकों में आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में परस्पर लाठी-डंडे चले और दोनों युवक घायल हो गए। शनिवार शाम हुई इस घटना में घायल दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां वे चिकित्साधीन हैं। घायल युवकों में उम्मेद काजला (25) निवासी उत्तरादा जाटा का बास लाडनूं व तोफिक (18) निवासी जावा बास लाडनूं घायल हो गए। इस मारपीट में उम्मेद के सिर पर चोट लगी। बताया जाता है कि झगड़ा करने वाले दोनों युवक बस स्टैंड पर खड़े होने वाले पुचके के ठेले पर आए थे, जहां किसी बात को लेकर वे आपस में भिड़ गए। इन दोनों युवकों ने परस्पर कहासुनी के बाद एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार किया, जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस थाना लाडनूं से हेड कांस्टेबल गोपाल राम मौके पर पहुंच गए और इस घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now