आसोटा व पदमपुरा जाने वाले गंदे पानी को अविलम्ब रोका जाने के निर्देश, लाडनूं उपखंड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आसोटा व पदमपुरा जाने वाले गंदे पानी को अविलम्ब रोका जाने के निर्देश,

लाडनूं उपखंड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां उपखंड कार्यालय में उपखंड स्तरीय विभागों के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पानी, बिजली, सड़क, राजस्व विभाग, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग, सहकारिता, वन विभाग, कृषि विभाग आदि के बारे में गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। एसडीएम ने उनकी समुचित क्रियान्विति के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आसोटा सरपंच हरदयाल रूलानिया ने शहर के गंदे नाले का पानी आसोटा व पदमपुरा गांवों में घुसने और रास्तोें को बंद करने के साथ कृषि व ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामों में बाधा पेदा करने के बारे में सवाल उठाया। इस पर एसडीएम मिथलेश कुमार ने नगर पालिका के ईओ को तत्काल मौके पर पहुंच कर मुआयना करने एवं समस्या का हल निकाले जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now