आधार ऑपरेटर द्वारा ओवर चार्ज लेने पर कार्यवाही सुनिश्चित हो- कलेक्टर असावा, जिला स्तरीय आधार मोनिटरिंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आधार ऑपरेटर द्वारा ओवर चार्ज लेने पर कार्यवाही सुनिश्चित हो- कलेक्टर असावा,

जिला स्तरीय आधार मोनिटरिंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। कलेक्ट्रेट स्थित कलक्टर कक्ष में बुधवार को कलक्टर बाल मुकुन्द असावा ने जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में आधार के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आधार में ओवर चार्जिग व अनियमितताओं की रोकथाम पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में संचालित सभी आधार केन्द्रों से संबंधित आधार रजिस्ट्रार के प्रतिनिधि उनसे संबंधित आधार केन्द्रों पर आमजन से आधार कार्यों के ओवरचार्ज वसूल किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित ऑपरेटर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। साथ ही ए.सी.पी. सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जिला प्रभारी डाक विभाग और जिला प्रभारी इण्डियन पोस्ट पैमेंट बैंक तथा लीड बैंक प्रबंधक को आधार रेट लिस्ट चस्पा करने एवं आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु, ए.सी.पी. सू.प्रौ.वि. शिवराज सोनी, प्रौग्रामर सू.प्रौ.वि. कैलाश चंद कुमावत, लीड बैक प्रबंधक नवेन्दु कुमार, विभागीय प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास विभाग करणी सिंह, जिला प्रभारी डाक विभाग रामावतार सोनी, जिला प्रभारी इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक आदि अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now