लाडनूं बस स्टेंड पर राइजिंग लाईन में हुए लीकेज की सूचना मिलते ही अविलम्ब करवाया दुरुस्त, पार्षद सुमित्रा आर्य ने जायजा लेकर करवाया था अधिकारियों को अवगत, तत्काल सक्रिय हुआ जलदाय विभाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बस स्टेंड पर राइजिंग लाईन में हुए लीकेज की सूचना मिलते ही अविलम्ब करवाया दुरुस्त,

पार्षद सुमित्रा आर्य ने जायजा लेकर करवाया था अधिकारियों को अवगत, तत्काल सक्रिय हुआ जलदाय विभाग

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां बस स्टेंड पर राइजिंग पाइप लाइन में हुए लीकेज के कारण वहां पानी भर कर तालाब जैसा बनने पर मौके पर पहुंच कर पार्षद सुमित्रा आर्य ने वहां के फोटो लेकर तत्काल जलदाय विभाग के एक्सईएन को सूचित किया। सहायक अभियन्ता ने उसी समय अगले दिन सुबह ठीक करवाने का भरोसा दिलाया। बुधवार को सुबह ही जलदाय विभाग से कार्मिकों ने आकर खड्डा खोद कर देखा तो पाया कि वहां राइजिंग लाईन में पाईप दो फुट तक फट गया था। उन्होंने काम करके लीकेज को दुरुस्त किया। पार्षद सुमित्रा आर्य ने मौके पर उन्हें सही स्थान से अवगत करवाया और खड़े रह कर सही काम करवाया।
गौरतलब है कि बस स्टेंड पर बिना बरसात के ही तालाब की हालत बन गई थी, जो इस पाइप लाइन के लीकेज के कारण हुआ था। पार्षद सुमित्रा आर्य ने स्थिति को देखते ही इस बारे में जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर तत्काल ठीक करवाने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने त्वरित गति से समस्या का समाधान कर निस्तारित कर दिया। आर्य ने इसके लिए अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बताया कि एक्सईएन जेके चारण और एईएन डीएस चौधरी विभाग में बेहतरीन काम कर रहे हैं। जनता की सुनवाई करने और तत्काल हल निकालने वाले ऐसे अधिकारी पहली बार आमजन को मिले हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

शहर चुनें

Follow Us Now