छात्राओं के लिए नवाचार: 300 छात्राओं ने लिया मासिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा, प्रेम काजला व भवानी प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्राओं के लिए नवाचार:

300 छात्राओं ने लिया मासिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा, प्रेम काजला व भवानी प्रथम रही

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य रसवंत कुमार जैन ने बताया कि बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 की कुल 300 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 9 से 12 के वर्ग में छात्रा प्रेम काजला ने 30 में से 26 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान 25 अंक प्राप्त कर दिव्या प्रजापत, मनीषा चौधरी और सरिता और तृतीय स्थान 24 अंक प्राप्त कर जतन प्रजापत, प्रतिभा और भूमिका ने प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 6 से 8 के वर्ग में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान क्रमश: भवानी, कोमल प्रजापत और मानसी ने प्राप्त किया। व्याख्याता तारेश शर्मा ने बताया कि विजेता छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य जयनारायण रैगर बताया कि बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए यह नवाचार किया गया है, जिसके तहत प्रार्थना सभा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का संकलन कर प्रत्येक माह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now