जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट दिव्यांग-सारथी’ शिविर का लाडनूं में आयोजन, 3300 दिव्यांगों को किया लाभान्वित, लाडनूं के 51 दिव्यांगों को सहायक अंग उपकरण एवं अन्य अनेक को दूसरी योजनाओं का दिया लाभ, लाडनूं एसडीएम मिथलेश कुमार का दिव्यांग सारथी प्रशंसा पत्र देकर सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट दिव्यांग-सारथी’ शिविर का लाडनूं में आयोजन, 3300 दिव्यांगों को किया लाभान्वित,

लाडनूं के 51 दिव्यांगों को सहायक अंग उपकरण एवं अन्य अनेक को दूसरी योजनाओं का दिया लाभ,

लाडनूं एसडीएम मिथलेश कुमार का दिव्यांग सारथी प्रशंसा पत्र देकर सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। शुभकाम वैन्चर्स इण्डिया प्रा. लि. मुम्बई, जिला-प्रशासन डीडवाना-कुचामन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डीडवाना-कुचामन के संयुक्त तत्त्वाधान में शुक्रवार को जैन विश्व भारती परिसर में “प्रोजेक्ट दिव्यांग सारथी’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विशेष योग्यजनों को सहायक अंग उपकरण वितरण के साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दिन जिले के कुल लगभग 300 दिव्यांगजनों को सहायक अंग उपकरण वितरण के साथ-साथ 52 पालनहारों के 88 बच्चों को पालनहार योजना के, 41 लाभार्थियों को कन्यादान योजना के, 2681 सामाजिक सुरक्षा पेंशनर, 121 रोड़वेज बस पास, तथा लगभग 60 दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना की स्वीकृति जारी कर लगभग 3300 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर स्थल पर जिला कलक्टर बाल मुकुन्द असावा व उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने लाडनूं के 51 दिव्यांगजनों को सहायक अंग उपकरण वितरण, 11-11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के स्वीकृति आदेश दिये गये तथा 11 दिव्यांगजनों को रोड़वेज बस पास सुपुर्द किये गये एवं 5 दिव्यांगजनों को सुखद दाम्पत्त्य जीवन योजना के स्वीकृति आदेश सुपुर्द किये गये। इस अवसर पर जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने लाडनूं उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार को दिव्यांग सारथी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now