लाडनूं में स्टेशन रोड पर एक मकान में ताले तोड़ कर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में स्टेशन रोड पर एक मकान में ताले तोड़ कर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां स्टेशन रोड पर एक मकान में गत रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर लिया। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। उस समय मकान की देखरेख कर रहा व्यक्ति किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने गया हुआ था‌। चोर घर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर मकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी सहित अन्य संदूकों व कमरों के ताले भी तोड़े और उनमें से सोने-चांदी के आभूषणों व नगद राशि चुराकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया और पूरी जानकारी हासिल कर जांच व कार्रवाई शुरू की।

सोने-चांदी के आभूषण आदि के साथ नकद राशि की चोरी

इस चोरी को लेकर उर्वशी भोजक पुत्री शांतिलाल भोजक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि उनके दो आवासीय मकान एलआईसी ऑफिस के पास स्थित है। इनमें से एक मकान की सार-संभाल उसका भाई रोहित भोजक करता है। शुक्रवार रात्रि को रोहित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर बाहर गया हुआ था। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस रिपोर्ट के अनुसार उनके मकान से इन अज्ञात चोरों ने उनकी पुश्तैनी सोने की कान की बाली, माथे का बोर, सोने की चूड़ियां, चांदी की पायल, सोने की चैन व चांदी के पुश्तैनी सिक्के लगभग 25 से 30 और 15 हजार रुपए की नगद राशि चुरा ली। इस चोरी की घटना की जानकारी उन लोगों को शनिवार सुबह लगी।

पुलिस कार्रवाई में जुटी

चोरी की इस वारदात की सूचना मिलते ही थानाधिकारी रामनिवास मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।थानाधिकारी मीणा ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच व कार्रवाई की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now