लाडनूं के मगरा बास और जसवंत गढ़ के जीएसएस पर मेंटीनेंस कार्य के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मगरा बास और जसवंत गढ़ के जीएसएस पर मेंटीनेंस कार्य के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के मगरा बास एवं जसवंतगढ़ जीएसएस पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण दोनों जीएसएस से सम्बद्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को चार घंटों तक बिजली बंद रखी जाएगी।अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लाडनूं के सहायक अभियन्ता राकेश कुमार मीणा ने जानकारी दी कि 14 अगस्त बुधवार को मगरा बास जीएसएस पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करने के लिए सुबह 7 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे मगरा बास, बड़ा बास, सैन मंदिर, मालासी रोड, सुनारी रोड, जावा बास, जोधा बास, महिमा मेडिकल, शहरिया बास आदि एरिया की सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार बुधवार को ही जसवंतगढ़ जीएसएस पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करने के लिए सुबह 7 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी जिससे जसवंतगढ़, आसोटा, डाबड़ी, पदमपुरा, भाखड़ा कॉलोनी आदि एरिया की सप्लाई बंद रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now