शहरों की सफाई व ऑटो टीपर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, पालिकाओं को हस्तांतरित भूमियों पर सर्वे कर कॉलोनी विकसित की जाए, जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहरों की सफाई व ऑटो टीपर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, पालिकाओं को हस्तांतरित भूमियों पर सर्वे कर कॉलोनी विकसित की जाए,

जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में आयोजित जिले के सभी अधिकारियों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा भी की गई। बैठक में कलेक्टर असावा ने नगरपरिषद व नगरपालिकाओं को साफ-सफाई व ऑटो टीपर व्यवस्था दुरुस्त करने तथा वार्डों की नियमित मोनिटरिंग करने और एमआरएफ प्लांट को सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश प्रदान किए।
सभी राजस्व अधिकारियों व नगर पालिका के अधिकारियों को अतिवृष्टि में तालाबों, जोहड़ों व टांकों आदि के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी प्रदान किए। साथ ही नगरपरिषद व नगरपालिकाओं को हस्तानांतरित भूमियों का सर्वे तथा भूमियों को राजकीय तहबील में लेने व बोर्ड लगाने तथा कॉलोनी विकसित करने हेतु प्लान तैयार कर निलामी की कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किये गये।

सम्पर्क पोर्टल के परिवादों का शीघ्र निराकरण हो

राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर द्वारा रास्ते संबंधी परिवादों बाबत प्रति कार्यालय रजिस्टर संधारण किया जाकर रास्ता खोलने की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। राजस्थान संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को नियत समय सीमा में निस्तारित करने व कम से कम 10 प्रतिशत परिवादियों से स्वयं वार्ता करके की गई कार्यवाही बाबत जानकारी प्रदान करें। राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष से अधिक के प्रकरणों में स्वयं आदेशिका लिखने एवं साप्ताहिक सुनवाई करने के निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में जिले के अतिरिक्त जिला कलक्टर, समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं नगरपरिषद-नगरपालिकाओं के समस्त आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now