‘मिस राजस्थान’ रह चुकी डॉ. महक राठौड़ ने आईवीएफ में हासिल की सुपर स्पेशलिटी फैलोशिप, लाछड़ी के आशु सिंह राठौड़ की पुत्री है डॉ. महक राठौड़, बधाइयों का तांता लगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘मिस राजस्थान’ रह चुकी डॉ. महक राठौड़ ने आईवीएफ में हासिल की सुपर स्पेशलिटी फैलोशिप,

लाछड़ी के आशु सिंह राठौड़ की पुत्री है डॉ. महक राठौड़, बधाइयों का तांता लगा

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘मिस राजस्थान’ रह चुकी चिकित्सकीय परिवार से जुड़ी हुई लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लाछड़ी गांव की बेटी डॉ. महक राठौड़ ने आईवीएफ में सुपर स्पेशलिटी फेलोशिप हासिल कर अपने परिवार, डीडवाना जिला क्षेत्र और राजस्थान का नाम रोशन किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां महिलाओं की विशेषज्ञता और मेहनत दोनों की जरूरत होती है।डॉ. महक राठौड़ बीआरओ के अपर महानिदेशक रहे डॉ. (इंजी.) आशु सिंह लाछड़ी की बेटी है। आशु सिंह स्वयं राजस्थान गौरव व मारवाड़ रत्न से सम्मानित हैं। डॉ. महक राठौड़ की आरंभिक शिक्षा मोदी विश्वविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ से हुई। पीजी में वे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। वे चिकित्सा क्षेत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट (स्त्रूरोग विशेषज्ञ) हैं और अब आईवीएफ में सुपर स्पेशलिटी फेलोशिप कर रही हैं। उनके पति डॉ. अक्षय प्रताप सिंह कार्डियोलॉजी (हृदयरोग चिकित्सा) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। ससुर डॉ. प्रताप सिंह फिजिशियन और सास डॉ. प्रेरणा गाइनोकोलॉजिस्ट हैं। दोनों हनुमानगढ़ में महावीर अस्पताल का संचालन करते हैं और उस क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं। डॉ. महक 2017 में ‘मिस राजस्थान’ भी रह चुकी हैं। डॉ. महक का यह सफर चिकित्सा, शिक्षा और व्यक्तिगत उपलब्धियों का सुंदर मिश्रण है। उनके इस योगदान से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य और आईवीएफ उपचार को नई दिशा मिलेगी। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ सिंह बरड़वा ने प्रेस को दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now