डम्पिंग यार्ड की दीवार पूरी बनेगी और कचरा उठाने के बाद वहां सफाई कर बाहर साफ मिट्टी डाली जाएगी, पालिकाध्यक्ष रावत खां और पार्षद सुमित्रा आर्य ने लिया डम्पिंग यार्ड का जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डम्पिंग यार्ड की दीवार पूरी बनेगी और कचरा उठाने के बाद वहां सफाई कर बाहर साफ मिट्टी डाली जाएगी,

पालिकाध्यक्ष रावत खां और पार्षद सुमित्रा आर्य ने लिया डम्पिंग यार्ड का जायजा

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर भर का कचरा डालने के लिए निर्धारित डम्पिंग यार्ड के बाहर लगे कचरे के विशाल ढेरों को पिछले करीब 4 दिनों से खान की गहराई में डाले जाने का काम किया जा रहा है और अधिकांशतः कचरा हटाया जा चुका है। मंगलवार को नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, पार्षद सुमित्रा आर्य व पत्रकार जगदीश यायावर ने मौके पर जाकर चल रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने वहां जेसीबी मशीनों, लोडर, डम्पर, ट्रेक्टरों आदि द्वारा करवाए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर ठेकेदार रोशन खां दायमखानी से पूरी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने सारा कचरा खान के अंदर डाले जाने और प्रतिदिन आने वाले ऑटो टीपरों का कचरा डम्पिंग यार्ड की खान के अंदर डलवाए जाने को सख्ती से लेने की हिदायत दी और वहां तैनात कार्मिक को बदलने का भरोसा दिलाया। पार्षद सुमित्रा आर्य ने वहां कचरा हटाने के बाद खाली हुई जगह पर साफ मिट्टी डलवा कर पूरे क्षेत्र को पूर्ण स्वच्छ बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने वहां डम्पिंग यार्ड की अधूरी दीवार को पूरा बनाने के लिए कहा। इस पर पालिकाध्यक्ष रावत खां ने डम्पिंग यार्ड के बाहर बनी दीवार को आगे तक बढ़ाने और वहां से सारा कचरा हटाए जाने के बाद वहां मिट्टी डलवा कर पूरी सफाई किए जाने के निर्देश दिए।

2200 ट्रोली कचरा खान के अंदर डाला और लाखों टन कचरा जेसीबी से खान में धकेला

ठेकेदार रोशन खां दायमखानी ने पालिकाध्यक्ष रावत खां और पार्षद सुमित्रा आर्य को अवगत करवाया कि डम्पिंग यार्ड सफाई कार्य तेज गति से चल रहा है। इस कार्य जिसमें 4 जेसीबी मशीनें, 1 लोडर, 7 ट्रैक्टर ट्रॉलियां, 2 डम्पर (10 चक्का), 1 एलएनटी बड़ी वाली जेसीबी लगाकर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां करीब 25 फुट ऊंचाई तक के कचरे के विशाल ढेर लगे हुए थे, जिनमें से करीब 15 फुट तक कचरा हटा दिया गया है और 10 फुट कचरा और शेष है। उन्होंने बताया कि अब तक यहां डम्पिंग यार्ड के बाहर व आसपास से 2200 ट्रोलियां कचरा उठाकर खान के अंदर डाल दिया गया है‌। साथ ही यहां लाखों-लाख टन कचरा अब तक जेसीबी के माध्यम से खान के अंदर धकेला जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब यहां शहर का कचरा लेकर आने वाले ऑटो टीपर से कचरा सीधा खान के अंदर ही डाला जा रहा है। गौरतलब है कि डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरे के ढेर लगाने से परेशान आसपास के रहवासी लोगों ने विरोध स्वरूप आटो टीपर को वहां कचरा डाला जाने से रोक दिया था। इसके बाद वहां से कचरा हटाया जाना शुरू किया गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now