स्वर्णकार की दुकान में घर के रास्ते से घुस कर चोरों ने किया हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वर्णकार की दुकान में घर के रास्ते से घुस कर चोरों ने किया हाथ साफ

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गूजरों का बास में एक मकान में घुस कर चोरों ने मकान के अंदर से खुलकी दुकान में से सोने-चांदी के जेवरात आदि चुरा कर ले गए। सुबह पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जायजा लिया। इस चोरी के बारे में स्वर्णकार महालचंद सोनी पुत्र पूनमचंद सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार वह और उसकी पत्नी शुक्रवार 23 अगस्त रात्रि को अपने मकान-दुकान के सारे ताले बंद कर सो गए। अगले दिन सुबह 4.30 बजे उठे तो उन्हें इस चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि चोर रात के समय में पड़ौस के घर की तरफ से उसके मकान में घुसे और मकान के अंदर से दुकान के दरवाजे को खोलकर दुकान में रखे सोने के लंूग-कांटा नाक के 110-115 नग, चांदी का छतर वजन 700 ग्राम, बच्चों के हाथ के कड़े नग 40 वजन 500 ग्राम, घुघरा कड़ी का 115 ग्राम के लगभग, पुरानी चांदी की टूटफूट 400 ग्राम, बिंटी-बिछुड़ी 350 ग्राम, पायजेब जोड़ी 3, वजन 150 ग्राम व सीसी टीवी कैमरे की डीवीआर आदि चुराकर ले गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now