लाडनूं के मंगलपुरा से देशनोक करणी माता मंदिर के लिए पैदल यात्रा संघ की रवानगी 4 सितम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मंगलपुरा से देशनोक करणी माता मंदिर के लिए पैदल यात्रा संघ की रवानगी 4 सितम्बर को

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां लादूबाबा की बगीची के सामने स्थित डाढाली करणी माता मंदिर मंगलपुरा से पैदल यात्रियों का एक संघ देशनोक करणी माता के मंदिर तक पैदल यात्रा करेगा। जय मां करणी पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में 4 सितम्बर बुधवार को अपराह्न 3 बजे यह पैदल यात्री संघ डाढाली करणी माता मंदिर से रवाना होगा। यह दल 170 किमी का सफर तय करके देशनोक मंदिर पहुंचेगा। इस पदयात्रा में इस दल को 4 से 5 दिनों का समय लगेगा। देशनोक पहुंच कर इस दल के सभी यात्रा करणी माता के दर्शनों का लाभ लेंगे। इस पैदल यात्रा के दौरान इन यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल और विश्राम के लिए बिस्तर, प्राथमिक चिकित्सा आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था साथ रहेगी। पैदल यात्रा के दौरान समस्त सुविधाएं निःशुल्क रहेगी। पदयात्रा में शामिल होने के डाढाली करणी माता मंदिर के पुजारी महेन्द्र चारण आदि इच्छुक यात्रियों का पंजीयन कर रहे हैं और विष्णु, दिनेश, भंवरदान, बबलू आदि इसमें उनका सहयोग कर रहे हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now