लाडनूं में गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत प्रतिमा स्थापना 7 सितम्बर को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को सौंपी ज़िम्मेदारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत प्रतिमा स्थापना 7 सितम्बर को,

तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को सौंपी ज़िम्मेदारियां

लाडनूं (kalamkala.in)। गणेश चतुर्थी महोत्सव 2024 के समारोह की तैयारियों को लेकर यहां मोदी बगीची में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।समिति के कार्यकर्ता नरेन्द्र भोजक एडवोकेट ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव- 2024 का आयोजन 7 से 12 सितम्बर तक भोजक कॉलोनी स्थित मोदी बगीची के सामने नोहरे में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 7 सितम्बर को गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद 7 सितम्बर से लगातार 11 सितम्बर तक नियमित रूप से प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे व शाम को 8.15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। हर शाम की आरती के समय भव्य झांकियां भी सजाई जाएगी। गणेश पूजन के बाद 12 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में विमल कुमार भोजक, नरेश भोजक, जयंत पेंडसे, चन्द्र प्रकाश शर्मा सुनील भोजक, योगेश भोजक, बृजमोहन शर्मा, लक्ष्मीकांत भोजक, सुनील अग्रवाल, अमित भोजक, श्याम सुंदर, कन्हैयालाल जांगिड़, शैलेश आडवाणी, मानमल, केशव, हरिप्रसाद भोजक, सोनू भोजक सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now