लाडनूं में नगरपालिका ने शुरू किया प्लास्टिक कचरे का निस्तारण, मशीन से प्रोसेस के बाद होगा सीमेंट फैक्ट्रियों में सप्लाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगरपालिका ने शुरू किया प्लास्टिक कचरे का निस्तारण, मशीन से प्रोसेस के बाद होगा सीमेंट फैक्ट्रियों में सप्लाई

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका ने लाडनूं में मेटेरियल रिसाइकल फेसिलिटी प्लांट शुरू कर दिया है, अब शहर के समस्त कचरे से पॉलिथिन थैलियां व प्लास्टिक सामग्री की कटिंग की जाकर उनकी सप्लाई सीमेंट फैक्ट्रियों को की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नगरपालिका ने कचरे में आने वाले प्लास्टिक व पॉलिथिन थैलियों से पर्यावरण को बचाने के लिए मटेरियल रिसाइकल फैकल्टी प्लांट शुरू किया है। ईओ मीणा के अनुसार यह एमआरएफ प्लांट शुरू होने से कस्बे में एकत्रित सूखे कचरे से प्लास्टिक व पॉलिथीन की थैलियां अलग की जाकर उनकी बारीक कटिंग की जाएगी। इसके बाद उनकी सप्लाई सीमेंट फैक्ट्रीज को कर दी जाएगी। इससे कचरे में आने वाले प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। जेईएन दीपक मीणा ने बताया कि इस मशीन की क्षमता 5 डीपीटी की है, जिससे कस्बे से एकत्रित होने सूखे कचरे को आसानी से रिसाइकल किया जा सकेगा। इस मशीन को राती खान स्थित डम्पिंग यार्ड में स्थापित किया गया है। इस मशीन के लिए पालिकाकर्मी भंवराराम, पवन राम व महेंद्र प्रशिक्षित हैं और वे ही इसका संचालन करेंगे।इस मशीन का शुभारंभ बुधवार को किया जाने के दौरान एसआई गोपाल सागेंला, महेन्द्र कुमार, एमबीएस इंजीनियर रामसिंह मेडतिया, जमादार व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now