लाडनूं में जन सुनवाई में प्राप्त सभी 21 परिवादों के निस्तारण के निर्देश, सब सम्पर्क पोर्टल पर करवाए दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जन सुनवाई में प्राप्त सभी 21 परिवादों के निस्तारण के निर्देश, सब सम्पर्क पोर्टल पर करवाए दर्ज

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन माह के द्वितीय गुरुवार को पंचायत समिति परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। इनमें राजस्व विभाग, पंचायती राज, जलदाय विभाग, विद्युत वितरण निगम एवं नगर पालिका से संबंधित परिवाद शामिल थे। प्राप्त सभी परिवादों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवा दिया गया है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, नायब तहसीलदार लाडनूं राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार निम्बीजोधां मो. असलम, नायब तहसीलदार मीठड़ी मुस्ताक खां सहित अन्य सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now