बंद रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण कर उन्हें खुलवाया जावे, पुराने लम्बित मामलों की सुनवाई जल्दी-जल्दी कर निपटाएं जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों व नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बंद रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण कर उन्हें खुलवाया जावे, पुराने लम्बित मामलों की सुनवाई जल्दी-जल्दी कर निपटाएं

जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों व नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में जिले भर के राजस्व अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक राजस्व सम्बंधी विभिन्न बिन्दुओं पर आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए
रास्ते संबंधी परिवादों बाबत् प्रति कार्यालय रजिस्टर संधारण किया जाकर रास्ता खोलने की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष से अधिक के प्रकरणों में स्वयं आदेशिका लिखने एवं साप्ताहिक सुनवाई करने के निर्देश प्रदान किये गये।

राजकीय जमीनों पर नगर पालिकाएं बोर्ड लगाएं व कब्जे में रखें

नगरपरिषद व नगरपालिकाओं को हस्तानांतरित भूमियों का सर्वे तथा भूमियों को राजकीय तहबील में लेने व बोर्ड लगाने तथा कॉलोनी विकसित करने हेतु प्लान तैयार कर निलामी की कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये। राजस्थान संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को नियत समय सीमा में निस्तारित करने व कम से कम 10 प्रतिशत परिवादियों से स्वयं वार्ता करके की गई कार्यवाही बाबत् जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।

सफाई को लेकर वार्डों की नियमित मोनिटरिंग के निर्देश

नगरपरिषद व नगरपालिकाओं को साफ-सफाई व ऑटो टीपर व्यवस्था दुरुस्त करने तथा वार्डों की नियमित मोनिटरिंग करने और एमआरएफ प्लांट को सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश प्रदान किये गये। ‘स्वच्छता ही सेवा है अभियान’ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान से आमजन को जोडने एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर, समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त तहसीलदार जिला डीडवाना-कुचामन एवं समस्त आयुक्त व अधिशाषी अधिकारी नगरपरिषद/नगरपालिका जिला डीडवाना-कुचामन उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now