‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम पर चलेगा स्वच्छता अभियान जैविभा विश्वविद्यालय में एनएसएस ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम पर चलेगा स्वच्छता अभियान

जैविभा विश्वविद्यालय में एनएसएस ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ,

लाडनूं (kalamkala.in)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के मार्गदर्शन में जैन विश्वभारती संस्थान में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। यहां संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़े की रूपरेखा के बारे में राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक व इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. आभा सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने स्वच्छता जागरूकता के लिए स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया और बताया कि ‘स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता’ इस अभियान की थीम रखी गई है। ऐसे अभियानों में रुचिपूर्वक निष्ठा से भाग लेने और कथा समाज में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देना राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवकों का दायित्व है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि इस दिशा में समाज सेवा करने के लिए हमें स्वच्छता की शुरूआत स्वयं से करनी है और अपने आप को स्वच्छ रखते हुए समाज में सभी को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन इकाई द्वितीय के प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. अमिता जैन, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, सुश्री स्नेहा पारीक, कुशाल जांगिड़, डॉ. ममता पारीक, देवीलाल कुमावत, दीपक माथुर सहित संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now