216 पुलिस कर्मियों की 80 टीमों ने 332 स्थानों पर दबिश देकर 104 अपराधी गिरफ्तार किए, लाडनूं व जसवंतगढ़ में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर एक-एक मामला किया दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

216 पुलिस कर्मियों की 80 टीमों ने 332 स्थानों पर दबिश देकर 104 अपराधी गिरफ्तार किए,

लाडनूं व जसवंतगढ़ में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर एक-एक मामला किया दर्ज

लाडनूं/डीडवाना (kalamkala.in)। वांछित अपराधियों की दस्तयाबी व लॉकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के मुख्य उद्देश्य से डीडवाना-कुचामन जिले की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ की गई है। जिले भर में संचालित इस दो दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की 80 टीमों का गठन कर उनमें 216 पुलिस कार्मिकों को शामिल किया गया। इनके द्वारा जिले के कुल 332 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण, आरएनसी एक्ट के तहत 3, आरपीजीओ एक्ट के अंतर्गत 1, धूम्रपान अधिनियम के तहत 1 इस प्रकार कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गये। साथ ही 3 जघन्य प्रकरणों में वांछित, 13 स्थाई वारंटी, 335 बीएनएसएस में 3, 12 गिरफ्तारी वारंटी, 2 इनामी अपराधी एवं 7 सामान्य प्रकरणों में वांछित तथा 64 व्यक्तियों को 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 104 अपराधियों को गिरफ्तार कर समाज में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का मैसेज दिया गया।

आबकारी अधिनियम और अन्य एक्ट में हुई कार्रवाइयां

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व समस्त वृताधिकारीगणों के नेतृत्व में समस्त थानाधिकारीगण द्वारा मय पुलिस टीमों के चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दो दिनों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गये। इनमें पुलिस थाना लाडनूं, जसवंतगढ़, मौलासर, खुनखुना, कुचामन, परबतसर, डीडवाना, पीलवा, गच्छीपुरा, मकराना पर एक-एक प्रकरण दर्ज किये गये। आरएनसी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए गये। ये प्रकरण पुलिस थाना जसवंतगढ, बडू व परबतसर पर एक-एक दर्ज किये गये। 13 आरपीजीओ एक्ट के अन्तर्गत एक प्रकरण पुलिस थाना परबतसर पर दर्ज किया गया। धूम्रपान अधिनियम के तहत पुलिस थाना कुचामन सिटी पर एक प्रकरण दर्ज किया गया।

विभिन्न मामलों में की गई जिले भर से गिरफ्तारियां

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की टीमों द्वारा दबिश दी जाकर अपराधियों की धरपकड़ की गई। इनमें 64 बदमाश प्रवृति के व्यक्तियों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। 335 बीएनएसएस/299 सीआरपीसी में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें डीडवाना, बडू और कुचामन से एक-एक शामिल हैं। 2 इनामी अपराधी पुलिस थाना खुनखुना से 1 और डीडवाना से 1 गिरफ्तार किए गये। 13 स्थाई वारंटियों का निस्तारण किया गया, जो डीडवाना- 4, मकराना- 3, खुनखुना- 2, नांवा-1, कुचामन- 1, बरडवा- 1, मौलासर- 1 हैं। 7 सामान्य प्रकरण में वांछितों को गिरफ्तार किया गया। 12 गिरफ्तार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें खुनखुना से 4, मकराना सै 4, परबतसर से 1, चितावा से 1, नांवा से 1 और जसवंतगढ से 1 शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now