लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर,

गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

 

लाडनूं (kalamkala.in)। शनिवार को शाम को आए तेज सूंटा (तूफानी आंधी और बारिश) के चलते लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। लोगों के टीनशैड उड़ गए, अनेक पेड़ उखड़ कर गिर गए तथा करीब एक दर्जन बिजली के खंभे टूट-टूट कर धराशायी हो गए। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कार्मिकगण रात के अंधेरे में भी पुराने टूटे खंभों को हटाने और नए खंभे गाड़ कर तारों को वापस कसने में जुटे रहे, ताकि शहर की बिजली और रोशनी व्यवस्था फिर से बहाल की जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में राजकीय उप जिला चिकित्सालय के सामने की सड़क पर तेज आंधी के कारण दो विशाल पेड़ गिरे और सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहां बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त होने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसी तरह शहर के निम्बी जोधां तिराहे से सुनारी साइड जाने वाली रोड से पहले ओला शोरूम के सामने एक बड़ी सी मैटल फ्रेम विद्युत तारों पर गिर गई, जिसके बाद फील्ड रिस्पॉन्स टीम ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत कर उसे हटाया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now