पोकरमल कम्मा भादरा की स्मृति में उनके पुत्र ने महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास को दिए 51 हजार रुपए, युवा उद्यमी राजकुमार कम्मा ने बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए किया पिता की स्मृति में आर्थिक सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पोकरमल कम्मा भादरा की स्मृति में उनके पुत्र ने महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास को दिए 51 हजार रुपए,

युवा उद्यमी राजकुमार कम्मा ने बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए किया पिता की स्मृति में आर्थिक सहयोग

बाबूलाल सैनी पत्रकार। लक्ष्मणगढ़ (kalamkala.in)। जाने-माने समाजसेवी रहे भादरा निवासी स्व. पोकरमल कम्मा सैनी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र युवा उद्यमी राजकुमार कम्मा निवासी भादरा हाल निवासी जयपुर ने महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास को 51 हजार रुपए नकद प्रदान किए हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के प्रवक्ता मनोज राकसिया, मीडिया प्रभारी राजेश राजू गौड़ व मनोज (धाभाईयों की ढाणी) ने बताया कि उद्योगपति राजकुमार कम्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठों की कोठी के सामने से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास के निर्माण में सहयोग करते हुए अपने पिता स्व.पोकरमल कम्मा की पुण्य स्मृति में 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए आगे आए हैं। समिति के प्रवक्ता मनोज राकसिया ने बताया कि उद्योगपति राजकुमार कम्मा जाने माने समाजसेवी उद्योगपति भामाशाह स्व. आनंद कुमार बागड़ी के दामाद हैं तथा संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी उपाध्यक्ष हैं। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सांखला, मंत्री सुरेंद्र सांखला व राकेश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति कम्मा की ओर से छात्रावास की योजना व गतिविधियों से प्रभावित होकर स्वप्रेरणा से आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर छात्रावास निर्माण समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश, बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

शहर चुनें

Follow Us Now