भाजपा महिला मार्चा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता पर दिया जोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा महिला मार्चा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता पर दिया जोर

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े में स्वच्छता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष अध्यक्ष रेणु कोचर ने गीत व एक्ट प्रस्तुत करते हुए स्वछता हीं सेवा अभियान के बारे में बताया और कहा कि हम सभी प्रण लेकर हर गली-गांव मे स्वछता पर ध्यान देना होगा तथा सभी संकल्प लेकर साफ-सफाई रखने और गंदगी को दूर करते हुए बीमारियों से बचना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के साथ ‘स्वछता की जोत जलाएं, जगमग-जगमग ज्योत जलाएं’ के नारे में साथ पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद रेणु कोचर के साथ चंदा कोचर, राज देवी सिंघी, बबिता सिंघी, सुमन सुराणा, हनुमानी देवी, समता कठौतिया, सीमा खटेड, मनीषा बैद, अनिता चोराड़िया, कमला चोराड़िया, समता बोकड़िया, मीनू बोथरा आदि उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now