सम्पर्क पोर्टल पर एक माह से लम्बित प्रकरणों को 3 दिनों में निस्तारित करें- पुखराज सैन, नए जिला कलेक्टर ने ली विभागीय समीक्षा की पहली बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सम्पर्क पोर्टल पर एक माह से लम्बित प्रकरणों को 3 दिनों में निस्तारित करें- पुखराज सैन,

नए जिला कलेक्टर ने ली विभागीय समीक्षा की पहली बैठक

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर पुखराज सैन ने गुरुवार को कलक्टर कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सैन ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके विभाग में संचालित राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समयबद्ध रूप से क्रियान्विति सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों को नियत समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर 30 दिवस से अधिक अवधि के लंबित प्रकरणों को 3 दिनों में निस्तारित करने एवं बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति हेतु निर्देशित किया। बैठक के प्रारम्भ में जिला कलक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय लिया और फिर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रविन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल मूलचंद वर्मा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग देवेन्द्र कुमार एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now