लाडनूं में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 50 जनों ने उठाया लाभ, ‘स्वास्थ्य ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत नगर पालिका ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 50 जनों ने उठाया लाभ,

‘स्वास्थ्य ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत नगर पालिका ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका लाडनूं के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के दौरान यहां राजकीय चिकित्सालय में नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 50 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच और परीक्षण किए गए। नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता दीपक मीणा ने बताया कि शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाई मित्रों का स्वस्थ रहना आवश्यक है, इसके स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिक तौर पर सर्वोपरि माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुल 50 सफाई मित्रों की जांच की जा चुकी है तथा वंचित रहे शेष सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सूचित किया गया है।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गोपाल सांगेला ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया होता है। हमें स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निरोगी रहने के लिए हर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सभी सफाई मित्रों से कहा कि वे शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. कानाराम डूकिया, नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र सिंह, नेत्र सहायक सुनील कुमार, एमआईएस इंजिनियर रामसिंह मेड़तिया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now