लाडनूं में नगरपालिका ने स्वच्छता ही सेवा के तहत किया पेंटिंग, रंगोली, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विमल विद्या विहार के अलावा उपखंड कार्यालय के समक्ष बनाई रंगोलियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगरपालिका ने स्वच्छता ही सेवा के तहत किया पेंटिंग, रंगोली, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन,

विमल विद्या विहार के अलावा उपखंड कार्यालय के समक्ष बनाई रंगोलियां

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मंगलवार को विमल विद्या विहार स्कूल लाडनूं में पेन्टिंग, रंगोली व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विधार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के कनिष्ठ अभिंयता दीपक मीणा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान, ‘स्वभाव स्वच्छता व संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर पेंन्टिग बनाई गई तथा इसी थीम पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।

सफाई के बाद रंगोली बना कर दिया सफाई संदेश

अभियान के तहत मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यलय के सामने विशेष सफाई करवाई गई तथा लोगों की जागरूकता हेतु कचरा हटाकर रंगोली के माध्यम से सफाई संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता दीपक मीणा, वरिष्ठ सहायक नन्दकिशोर चौधरी, संगीता कंवर, सामुदायिक संगठक कल्पना खींची, एमआईएस अभियंता राम सिंह मेडतिया, सफाई निरीक्षक गोपाल सांगेला, महेन्द्र कुमार, वेदप्रकाश गुर्जर, श्याम बारासा एवं विमल विद्या विहार स्कूल लाडनूं की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना बालानी व समस्त विद्यालय स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now