छात्राओं को बताया स्वच्छता का महत्व, बीमारियों से दूर रहने के उपाय और सीवरेज परियोजना के फायदे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्राओं को बताया स्वच्छता का महत्व, बीमारियों से दूर रहने के उपाय और सीवरेज परियोजना के फायदे

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोडिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता का महत्व, बीमारियों से दूर रहने के उपाय और सीवरेज परियोजना के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है और उससे जीवाणु पैदा होते है। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर होने वाला व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। इससे घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवें। उन्होंने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि होती है, जिनसे हमें बहुत परेशानी होती है, इसलिए सभी कॉलोनीवासी सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयनारायण ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए।एसओटी रामकिशोर ने कहा कि कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now