‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत द्वितीय चरण में तीन ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्टर ने किया रवाना, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ की ओर से जिला प्रशासन को गांवों के लिए दिए गए 5 ऑटो टीपर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत द्वितीय चरण में तीन ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्टर ने किया रवाना,

सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ की ओर से जिला प्रशासन को गांवों के लिए दिए गए 5 ऑटो टीपर

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में शहरी क्षेत्र की तरह ही ग्रामीण क्षेत्र भी साफ-सुथरे रहे, इसी उद्देश्य से सुप्रीम फाउंडेशन के सहयोग से डीडवाना-कुचामन जिले में 5 ऑटो टीपर देने की घोषणा की गई थी। इसके तहत प्रथम चरण में दो ऑटो टीपर सुप्रीम फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए कचरा संग्रह हेतु दिए जा चुके हैं। अब इसके द्वितीय चरण में मंगलवार को 30ऑटो टीपर का और वितरण किया गया है। जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने इन तीनों कचरा संग्रहण ऑटो टीपर्स को जिला कलेक्टर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के कोलिया ग्राम पंचायत के लिए एक, कुचामन उपखंड के कूकनवाली ग्राम पंचायत के लिए एक और मकराना उपखंड के बरवाली ग्राम पंचायत के लिए एक ऑटो टीपर को हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्टर ने रवाना किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पुखराज सैन के अलावा अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र कुमार मीणा, जिला परिषद के वरिष्ठ सहायक देवाराम ढाका, विकास अधिकारी राहुल भाकर, कोलिया सरपंच मोहनी देवी व अन्य कर्मचारी-अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now