अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियेागिताओं के दौरान किया बनाये विभिन्न आकर्षक उत्पाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण,

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियेागिताओं के दौरान किया बनाये विभिन्न आकर्षक उत्पाद

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान में सत्र 2024-25 की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के उद्घाटन सत्र पर अनुपयोगी सामग्री का उपयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री द्वारा राम मंदिर, गांधीजी का चरखा, जैन विश्वभारती संस्थान का लोगो, वॉल हैंगिंग, पायदान, ग्लोब, सजावट की विभिन्न वस्तुएं आदि वस्तुओं का निर्माण किया। प्रतियोगिता में संस्थान की 25 छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न वस्तुओं के निर्माण में कुछ छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से काम किया और कतिपय छात्राओं ले सामुहिक रूप से 2-3 के समूहों में वस्तुओं का निर्माण किया। कार्यक्रम में निर्णायक रहे प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी एवं प्रो. बी. एल. जैन ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सभी उत्पादों का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रो. जैन ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्राओं के लिए रोजगार और कौशल में दक्षताएं प्रदान करने वाली बताया। प्रो. त्रिपाठी प्रतियोगिताओं को व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में लाभकारी एवं उपयोगी बताया और छात्राओं में कौशल का विकास के लिए सहायक बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता जैन एवं डॉ. लिपि जैन भी उपस्थित रही। साथ ही अन्य विभागों की छात्राओं ने भी प्रतियोगिता के लिए तैयार अपनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मंगलपुरा ग्राम पंचायत हुई नगर पालिका लाडनूं सीमा क्षेत्र में शामिल, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब मंगलपुरा, मालासी, खिन्दास, नाटास, गोरेड़ी, चक गोरेड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र हुआ नगर पालिका के अधीन

नेम प्रकाशन के मायड़भाषा पुरस्कार 2025 की घोषणा- राजस्थानी भाषा के 30 साहित्यकार होंगे सम्मानित, ‘माणक’ पत्रिका के सम्पादक पदम मेहता को मिलेगा 1 लाख का सर्वोच्च साहित्य सम्मान, रामस्वरूप किसान को शिखर सम्मान, 28 कलमकारों में लाडनूं के गोकुलदान खिड़िया भी होंगे सम्मानित

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े लाडनूं में 20 मार्च को, जैविभा विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शरीक, नवीनीकृत कुलपति-चैम्बर और सेमिनार हाॅल का उद्घाटन और चिकित्सालय का करेंगे शिलान्यास

लाडनूं के प्रख्यात हास्य कवि केशरदेव के खिलाफ खड़े हुए सांसद हनुमान बेनिवाल और विधायक मुकेश भाकर, हजारों जाट भी उतरे विरोध में, केशरदेव के एक बयान के वायरल होने पर हुआ बखेड़ा, उनका बयान था कि ‘गधों का मेला लगता है’, सांसद बेनीवाल और कांग्रेस विधायक भाकर ने की केशरदेव को गिरफ्तार करने की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements