अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियेागिताओं के दौरान किया बनाये विभिन्न आकर्षक उत्पाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण,

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियेागिताओं के दौरान किया बनाये विभिन्न आकर्षक उत्पाद

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान में सत्र 2024-25 की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के उद्घाटन सत्र पर अनुपयोगी सामग्री का उपयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री द्वारा राम मंदिर, गांधीजी का चरखा, जैन विश्वभारती संस्थान का लोगो, वॉल हैंगिंग, पायदान, ग्लोब, सजावट की विभिन्न वस्तुएं आदि वस्तुओं का निर्माण किया। प्रतियोगिता में संस्थान की 25 छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न वस्तुओं के निर्माण में कुछ छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से काम किया और कतिपय छात्राओं ले सामुहिक रूप से 2-3 के समूहों में वस्तुओं का निर्माण किया। कार्यक्रम में निर्णायक रहे प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी एवं प्रो. बी. एल. जैन ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सभी उत्पादों का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रो. जैन ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्राओं के लिए रोजगार और कौशल में दक्षताएं प्रदान करने वाली बताया। प्रो. त्रिपाठी प्रतियोगिताओं को व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में लाभकारी एवं उपयोगी बताया और छात्राओं में कौशल का विकास के लिए सहायक बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता जैन एवं डॉ. लिपि जैन भी उपस्थित रही। साथ ही अन्य विभागों की छात्राओं ने भी प्रतियोगिता के लिए तैयार अपनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now