कांग्रेस के कुशासन की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक ले जाने को सोशल मीडिया को हथियार बनाएं- पूनिया भाजपा सोशल मीडिया टीम की वर्चुअल मीटिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस के कुशासन की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक ले जाने को सोशल मीडिया को हथियार बनाएं- पूनिया

भाजपा सोशल मीडिया टीम की वर्चुअल मीटिंग

लाडनूं। नागौर देहात भाजपा सोशल मीडिया की टीम की वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और टीम के प्रदेश संयोजक योगेन्द्र सिंह सिलोर ने नागौर देहात सोशल मीडिया टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर ‘ए’ ग्रेड प्रदान की। उन्होंने जिला प्रभारी अनुपम से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आमजन परेशान राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक ले जाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया टीम को प्रत्येक बूथ पर एक सक्रिय सोशल मीडिया योद्धा की नियुक्ति करनी है।प्रदेश संयोजक योगेंद्र सिंह सिलोर ने कहा कि नागौर देहात जिले की टीम का काम प्रदेश में काफी आगे है। उन्होंने टीम नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने हर मंडल तक अपनी टोली खड़ी कर ली है। बैठक में जिला संयोजक आर.सी. मण्डा, जिला सह संयोजक रोहित सैन ने भी आगामी रणनीति से संगठन आलाकमान को अवगत कराया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now