विमल विद्या विहार में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विमल विद्या विहार में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण

लाडनूं।kalamkala.in स्थानीय विमल विद्या विहार स्कूल में ‘हरियालो राजस्थान’ को महत्व देते हुए सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने सीटीओ पल्लवी सक्सेना के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजित किया।
इस अवसर पर कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या रचना बालानी ने कहा कि
पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, वातावरण को शुद्ध बनाते हैं। वृक्षों का जीवन में विविध प्रकार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसीलिए पेड़,-पौधों को हमारा जीवन माना गया है। इनकी रक्षा करना हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के विधार्थी पूर्विता खटेड़, नंदिनी लोढ़ा, काली दुगड़, ब्रेजी टाक तथा कक्षा 10 के विद्यार्थी रिद्धिमा अग्रवाल, इशिका सिंह, पिंकी अग्रवाल, हर्षिता सांखला, चारु बैद, प्रियंका सैनी और शगुन बेगवानी ने भाग लिया। इस अवसर पर श्याम लाल शर्मा, लखिम दास और सूर्यप्रकाश वर्मा ने भी उपस्थित रह कर सहयोग किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now