कक्षा 8 तक के बच्चों के विद्यालय समय में भीषण गर्मी व लू के चलते हुआ बदलाव, प्रात: 7.30 से 11.30 बजे तक संचालित होगी कक्षाएं, जिला कलक्टर ने जारी किये आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कक्षा 8 तक के बच्चों के विद्यालय समय में भीषण गर्मी व लू के चलते हुआ बदलाव, प्रात: 7.30 से 11.30 बजे तक संचालित होगी कक्षाएं,

जिला कलक्टर ने जारी किये आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने जिले में भीषण गर्मी लू (हीट वेव) की स्थितियों को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा 8 तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों का विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश जारी किये हैं। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 अप्रैल से सत्रान्त तक कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का समय प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक के लिए किया जाता है। विद्यालय स्टॉफ समय विभागीय समयानुसार रहेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि विद्यालय स्टॉफ का समय पूर्व की भांति रहेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त आदेशों की पालना समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।उन्होंने बताया कि उक्त आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होंगे। इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय, गैर-राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now