सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता बजरंग लाल जाट लाडनूं का हुआ सम्मान, नई दिल्ली में ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता बजरंग लाल जाट लाडनूं का हुआ सम्मान, नई दिल्ली में ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली (kalamkala.in)। ऑल इंडिया बार एसोसिएशन एवं इंडियन काउंसिल के तत्वावधान में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्थित विधि क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के ऑडिटोरियम में भव्य फैलिसीटेशन फक्शन का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता तथा अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली के राजकीय अधिवक्ता बजरंग लाल जाट (लाडनूं) सहित अनेक अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. आदिश सी. अग्रवाल, सीनियर एडवोकेट एवं अध्यक्ष, ऑल इंडिया बार एसोसिएशन रहे, जिन्होंने मंच से अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति बी.पी. वेस्ट, पूर्व मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं पूर्व न्यायाधीश, दिल्ली हाई कोर्ट तथा न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह यादव, पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट सहित अनेक पूर्व न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में कई वर्तमान एवं पूर्व सांसद, जो विधि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, की भी विशेष सहभागिता रही। मंच से न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ताओं का सम्मान मंच पर उपस्थित न्यायाधीशों के सान्निध्य में डॉ. आदिश सी. अग्रवाला (अध्यक्ष, ऑल इंडिया बार एसोसिएशन) एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बजरंग लाल जाट द्वारा देशभर के ख्यातिप्राप्त अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने न्यायिक मूल्यों, विधि व्यवस्था की मजबूती एवं अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now