मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान: जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने दिए ‘विकसित राजस्थान 2047’ के लिए सुझाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान: जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन,

ग्रामीणों ने दिए ‘विकसित राजस्थान 2047’ के लिए सुझाव

डीडवाना (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाये जा रहे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभाओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत ग्रामीणों की सीधी भागीदारी के माध्यम से प्रत्येक गांव का एक मास्टर प्लान और ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ तैयार करना है। शनिवार को जिले भर में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे आकांक्षा सर्वे के 198 इंडिकेटर एवं 11 गतिविधियों सहित स्थानीय आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। इसके आधार पर तैयार विजन डॉक्यूमेंट आगामी वर्षों में बजट आवंटन का मुख्य आधार बनेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रभारी अधिकारियों (जिला व ब्लॉक स्तरीय) ने इन सभाओं की निगरानी की और ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को रिकॉर्ड किया।

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/ शहरी वार्ड अभियान

अभियान के तहत विकास के लक्ष्य तीन चरणों में तय किए गए हैं:
1. प्रथम चरण (2030 तक)- हर घर नल से जल, पक्की सड़क, शौचालय, विद्युतीकरण और पात्र व्यक्तियों को पेंशन व आवास सुनिश्चित करना।
2. द्वितीय चरण (2035 तक)- कृषि, सिंचाई, रोजगार और कौशल विकास पर ध्यान।
3. तृतीय चरण (2047 तक)- गांवों को पूरी तरह आत्मनिर्भर और सतत विकास की ओर ले जाना।

15 मई तक जारी रहेगा अभियान 

अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जा रही है, जिसमें गांव के संसाधनों और जरूरतों का पूरा डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पंचायतों में सुझाव पेटियां रखी गई हैं, जिनमें 30 अप्रैल तक सुझाव दिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के विजन ‘विकसित राजस्थान @2047’ को धरातल पर उतारने के लिए यह अभियान 15 मई तक जारी रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now