जैविक उत्पादों का प्रयोग हो और उर्वरकों का संतुलित प्रयोग जरूरी- राठौड़, लाडनूं में समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविक उत्पादों का प्रयोग हो और उर्वरकों का संतुलित प्रयोग जरूरी- राठौड़,

लाडनूं में समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। देश की अग्रणी सहकारी संस्था कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) नागौर द्वारा लाडनूं क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड में समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाडनूं केवीएसएस लिमिटेड के अध्यक्ष जगन्नाथ बुरडक द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृभको जयपुर के राज्य विपणन प्रबंधक रणजीत सिंह राठौड़ ने किसानों को कृभको के विभिन्न जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए संतुलित उर्वरक प्रयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में इफको मेड़ता सिटी के क्षेत्र प्रबंधक रामस्वरूप जाट ने नैनो उर्वरकों पर जानकारी दी।

कृभको द्वारा केवीएसएस लाडनूं को 30 कुर्सियां भेंट

कृभको द्वारा स्थानीय लाडनूं केवीएसएस लिमिटेड को 30 कुर्सियां किसानों के लिए भेंट की गई। समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ बुरड़क ने कृभको का आभार प्रकट किया, साथ ही समय-समय पर लाडनूं क्षेत्र के किसानों के लिए किसान संगोष्ठियां आयोजित करते रहने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र अधिकारी कृभको राकेश यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में समिति संचालक मंडल के अतिरिक्त 70 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now